हंसवाहिनी शारदे विनती कर स्वीकार Hansvahini Sharde Vinti

हंसवाहिनी शारदे विनती



हंसवाहिनी शारदे,
विनती कर स्वीकार,
वंदन चरणों में करें,
सादर बारंबार,
माता सरस्वती।

माता सरस्वती,
अरज पे ध्यान दीजिए,
विद्या विनय व ज्ञान गुण का,
दान दीजिए।

आचार में विचार में,
कभी रोष न आए,
मन में विकार लोभ,
पाप दोष न आए,
दोष न आए,
पाप दोष न आए,
सुख शांति सुमति मन को,
प्रदान कीजिए,
विद्या विनय व ज्ञान गुण का,
दान दीजिए।

माता सरस्वती,
अरज पे ध्यान दीजिए,
विद्या विनय व ज्ञान गुण का,
दान दीजिए।

आसीन श्वेत कमल पे,
निज लोक में बसती,
चढ़ श्वेत हंस देवि,
तीनों लोक विचरती,
निज लोक में बसती,
तीनों लोक विचरती,
मन के भवन में आके,
माँ स्थान कीजिए,
विद्या विनय व ज्ञान गुण का,
दान दीजिए।

माता सरस्वती,
अरज पे ध्यान दीजिए,
विद्या विनय व ज्ञान गुण का,
दान दीजिए।

ब्रह्माजी शिवजी विष्णुजी,
इन्द्रादि देवता,
ऋषि मुनि तपस्वी,
चाहते आपकी कृपा,
माता आपकी कृपा,
माता आपकी कृपा,
मनचाहा सबको प्रेम से,
वरदान दीजिए,
विद्या विनय व ज्ञान गुण का,
दान दीजिए।

माता सरस्वती,
अरज पे ध्यान दीजिए,
विद्या विनय व ज्ञान गुण का,
दान दीजिए।



श्रेणी : सरस्वती माँ प्रार्थना



हंसवाहिनी शारदे विनती कर स्वीकार Hansvahini Sharde Vinti | Saraswati Mata Song | Saraswati Puja Song

hansvahini sharde vinti, hansvahini sharde vinti status, hansvahini sharde vinti mp3 song, lyrics of hansvahini sharde vinti, hansvahini sharde vinti singer name, o hansvahini sharde vinti lyrics, hansvahini sharde vinti mp3, hansvahini sharde vinti pdf, hansvahini sharde vinti pagalworld, hansvahini sharde vinti pdf download, lyrics of bhajan hansvahini sharde vinti, hansvahini sharde vinti photo, hansvahini sharde vinti likhit mein, hansvahini sharde vinti pdf in hindi, hansvahini sharde vinti written bhajan, hansvahini sharde vinti bhajan video, hansvahini sharde vinti in hindi lyrics, hansvahini sharde vinti lyrics pdf, hansvahini sharde vinti hindi me, hansvahini sharde vinti in hindi bhajan, hansvahini sharde vinti bhajan,

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post