श्याम तेरे साथ खड़ा है
क्यूँ डरे दीवाने श्याम तेरे साथ खड़ा है,
तेरा साथ निभाने श्याम तेरे साथ खड़ा है,
क्यूँ डरे दीवाने श्याम.............
जीवन दिया है उसने वो ही संभालेगा,
रस्ता कोई ना कोई श्याम ही निकालेगा,
तेरी लाज बचाने श्याम तेरे साथ खड़ा है,
क्यूँ डरे दीवाने श्याम.............
सही क्या है जीवन में ये गलतियां बताती हैं,
ठोकरें ही आदमी को चलना सिखाती हैं,
जो गिरा उठाने श्याम तेरे साथ खड़ा है,
क्यूँ डरे दीवाने श्याम.............
सब कुछ मिलेगा तुझको सांवरे के द्वारे से,
बनी है सचिन की किस्मत इनके इशारे से,
माने ना माने श्याम तेरे साथ खड़ा है,
क्यूँ डरे दीवाने श्याम.............
Bhajan (English)
kyun dare diwane shyam tere saath khada hai,
tera saath nibhane shyam tere saath khada hai,
kyun dare diwane shyam…………….
jeevan diya hai usne wo hi sambhalega,
rasta koi na koi shyam hi nikaalega,
teri laaj bachaane shyam tere saath khada hai,
kyun dare diwane shyam…………….
sahi kya hai jeevan mein ye galtiyan bataati hain,
thokre hi aadmi ko chalna sikhaati hain,
jo gira uthaane shyam tere saath khada hai,
kyun dare diwane shyam…………….
sab kuch milega tujhko sanwre ke dware se,
bani hai sachin ki kismat inke ishare se,
maane na maane shyam tere saath khada hai,
kyun dare diwane shyam…………….
श्रेणी : खाटू श्याम भजन