खाटू में सांवेर का दरबार निराला है
खाटू में सांवेर का दरबार निराला है,
जब करता मैं तेरा दर्शन वह दीदार निराला है,
खाटू में सांवेर का दरबार निराला है..x2
रिंगस से जब तेरे प्रेमी निशान उठाते हैं,
अपने हृदय में भावों से तुझको ही मनाते है,
वह निशान चढ़ाने का एहसास निराला है,
खाटू में सांवेर का दरबार निराला है..x2
तेरी पावन ज्योत का दर्शन करने जो दर पर आए,
फिर तेरी मोर छड़ी का झाडा भी वो पा जाए,
उसके कष्ट मिटाने का अंदाज निराला है,
खाटू में सांवेर का दरबार निराला है..x2
अब मैं भी अपने सर को तेरी चौखट पर झुकाया,
मैंने देखा तेरे दर पर लिखा हारे का सहारा,
ज्योति को शरण लगाया यह उपकार निराला है,
खाटू में सांवेर का दरबार निराला है...x2
खाटू में सांवेर का दरबार निराला है,
जब करता मैं तेरा दर्शन वह दीदार निराला है,
खाटू में सांवेर का दरबार निराला है...x2
श्रेणी : खाटू श्याम भजन