उबारो मुझे सांवरिया सम्भालों मुझे सांवरिया लिरिक्स Ubaro Mujhe Sanwariya Sambhalo Mujhe Sawnariya Lyrics

उबारो मुझे सांवरिया सम्भालों मुझे सांवरिया



तर्ज – उड़ जा काले कावा

केसर चन्दन तिलक विराजे,
मुकुट मनोहारी,
मीठी मीठी मुस्कानों पे,
जाऊं बलिहारी,
ओ हारे के साथी बाबा,
तीन बाण के धारी,
चौखट पर बैठे है तेरी,
सुनलो अरज हमारी,
उबारो मुझे सांवरिया,
सम्भालो मुझे सांवरिया,
उबारो मुझे सांवरिया,
सम्भालों मुझे सांवरिया.......

जब भी नैया डोली आया,
बनकर माझी तू,
चाल चली फिर तूफानों ने,
रखली बाजी तू,
घटा चढ़ी घनघोर कड़कती,
बिजली बारी बारी,
एक भरोसा तू ही मेरा,
एक भरोसा तू ही मेरा,
सांवरिया गिरधारी,
उबारो मुझे सांवरिया,
सम्भालों मुझे सांवरिया.......

आस भरोसा तू ही मेरा,
और कहाँ जाऊं,
बाबा कोई भूल हुई तो,
मैं माफ़ी चाहूँ,
दीनो के दातार दयालु,
बैठे छाव तुम्हारी,
तुम बिन कोण हमारो बाबा,
दुनिया मतलब गारी,
उबारो मुझे सांवरिया,
सम्भालों मुझे सांवरिया.......

चरण चाकरी तेरी करना,
अच्छा लगता है,
लहरी तू रूठे ना बाबा,
डर सा लगता है,
भक्त सदा भगवान भरोसे,
रहता अर्ज गुजारी,
तुम ना रखो लाज तो बाबा,
झूठी महिमा सारी,
उबारो मुझे सांवरिया,
सम्भालों मुझे सांवरिया.......

केसर चन्दन तिलक विराजे,
मुकुट मनोहारी,
मीठी मीठी मुस्कानों पे,
जाऊं बलिहारी,
ओ हारे के साथी बाबा,
तीन बाण के धारी,
चौखट पर बैठे है तेरी,
सुनलो अरज हमारी,
उबारो मुझे सांवरिया,
सम्भालो मुझे सांवरिया,
उबारो मुझे सांवरिया,
सम्भालों मुझे सांवरिया.......



श्रेणी : खाटू श्याम भजन


Sambhalo mujhe sanwariya ( सम्भालों मुझे साँवरिया ) केसरचन्दनतिलकविराजे …umalahari #newshyambhajan

उबारो मुझे सांवरिया सम्भालों मुझे सांवरिया लिरिक्स Ubaro Mujhe Sanwariya Sambhalo Mujhe Sawnariya Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Singer: Uma Lahari Ji


Bhajan Tags: ubaro mujhe sanwariya sambhalo mujhe sawnariya bhajan,ubaro mujhe sanwariya sambhalo mujhe sawnariya hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,ubaro mujhe sanwariya sambhalo mujhe sawnariya hindi lyrics,ubaro mujhe sanwariya sambhalo mujhe sawnariya in hindi lyrics,ubaro mujhe sanwariya sambhalo mujhe sawnariya hindi me bhajan,ubaro mujhe sanwariya sambhalo mujhe sawnariya likhe hue bhajan,ubaro mujhe sanwariya sambhalo mujhe sawnariya lyrics in hindi,ubaro mujhe sanwariya sambhalo mujhe sawnariya hindi lyrics,ubaro mujhe sanwariya sambhalo mujhe sawnariya lyrics.

👇🚩 Leave a comment 🚩👇

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post
×