कैसी यह देर लगाई दुर्गे हे मात मेरी लिरिक्स Kaisi Yeh Der Lagai Durge He Maat Meri Lyrics

कैसी यह देर लगाई दुर्गे हे मात मेरी



कैसी यह देर लगाई दुर्गे,
हे मात मेरी हे मात मेरी।

भव सागर में घिरा पड़ा हूँ,
काम आदि गृह में घिरा पड़ा हूँ।
मोह आदि जाल में जकड़ा पड़ा हूँ।
हे मात मेरी हे मात मेरी॥

ना मुझ में बल है, ना मुझ में विद्या,
ना मुझ ने भक्ति ना मुझ में शक्ति।
शरण तुम्हारी गिरा पड़ा हूँ,
हे मात मेरी हे मात मेरी॥

ना कोई मेरा कुटुम्भ साथी,
ना ही मेरा शरीर साथी।
आप ही उभारो पकड़ के बाहें,
हे मात मेरी हे मात मेरी॥

चरण कमल की नौका बना कर,
मैं पार हूँगा ख़ुशी मना कर।
यम दूतों को मार भगा कर,
हे मात मेरी हे मात मेरी॥

सदा ही तेरे गुणों को गाऊं,
सदा ही तेरे सरूप को धयाऊं।
नित प्रति तेरे गुणों को गाऊं,
हे मात मेरी हे मात मेरी॥

ना मैं किसी का ना कोई मेरा,
छाया है चारो तरफ अँधेरा।
पकड़ के ज्योति दिखा दो रास्ता,
हे मात मेरी हे मात मेरी॥

शरण पड़े हैं हम तुम्हारी,
करो यह नैया पार हमारी।
कैसी यह देरी लगाई है दुर्गे,
हे मात मेरी हे मात मेरी॥



श्रेणी : दुर्गा भजन



Hey Maat Meri Aarti | Narendra Chanchal | Durga Mata Aarti | Mata Ki Aarti | Navratri Songs

कैसी यह देर लगाई दुर्गे हे मात मेरी लिरिक्स Kaisi Yh Der Lagai Durge He Maat Meri Lyrics, Durga Bhajan, by Singer: Narendra Chanchal Ji


Bhajan Tags: kaisi yeh der lagai durge he maat meri bhajan,kaisi yeh der lagai durge he maat meri hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,kaisi yeh der lagai durge he maat meri hindi lyrics,kaisi yeh der lagai durge he maat meri in hindi lyrics,kaisi yeh der lagai durge he maat meri hindi me bhajan,kaisi yeh der lagai durge he maat meri likhe hue bhajan,kaisi yeh der lagai durge he maat meri lyrics in hindi,kaisi yeh der lagai durge he maat meri hindi lyrics,kaisi yeh der lagai durge he maat meri lyrics.

👇🚩 Leave a comment 🚩👇

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post
×