सिर के ऊपर मटकी धर के यमुना तट लिरिक्स (Sir Ke Upar Mataki Dhar Ke Yamuna Tat Lyrics)

सिर के ऊपर मटकी धर के यमुना तट



सिर के ऊपर मटकी धर के,
यमुना तट पे आई है,
जल भरण देवकी आई है,
सिर के ऊपर मटकी धर के,
यमुना तट पे आई है,
जल भरण देवकी आई है।

यमुना तट पर बहन जो मिल गई,
छाती के लग रोई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

के दुख है तोहे सास ननद का,
के बालम नै धमकाई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

ना दुख मोहे सास ननद का,
ना बालम नै धमकाई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

एक दुख है मोहे कोख भरण का,
जनमत बांझ कहाई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

सात सात तूने बेटे जाए,
फिर क्यूं बांझ कहाई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

अबके बहन तेरे बेटा होज्या,
गोकुल दे पहुंचाई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

अबके बहन तेरे होवे कन्हैया,
गोकुल दे पहुंचाई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

जब कान्हा की पीड़ उठी है,
हो गई रात अंधेरी है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

जब कान्हा ने जन्म लिया है,
झुक आई रात अंधेरी है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

नंद के आनंद भयो,
जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की।

लावो दिवला देखो ललना,
सुंदर कृष्ण कन्हाई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

मोटी मोटी अखियां,
माथे पे मणियां,
सुंदर कृष्ण कन्हाई है,
जल भरण देवकी आई है।

लाओ डलिया डालो ललना,
गोकुल दे पहुंचाई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

ले वासुदेव चले गोकुल में,
चढ़ आई यमुना माई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

जब कान्हा ने पैर निकला,
उतार आई यमुना माई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

नंद भी सोये यशोदा भी सोये,
पास पड़ी एक कन्या रोये,
कान्हा को सुलाया,
कन्या को उठाया,
वासुदेव घर आए हैं,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

कंस जले को पता लगा जब,
पत्थर पर दे मारी है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

आधे अंग की बनी बिजली,
आधे की देवी माई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

तेरा मारनियां गोकुल जा लिया,
क्यों अभिमान दिखाई है,
जल भरण देवकी आई है,
जल भरण देवकी आई है।

सिर के ऊपर मटकी धर के,
यमुना तट पे आई है,
जल भरण देवकी आई है,
सिर के ऊपर मटकी धर के,
यमुना तट पे आई है,
जल भरण देवकी आई है।



श्रेणी : कृष्ण भजन



कृष्ण जन्म | सिर के ऊपर मटकी धर के जल भरण देवकी आयी है | Krishna Bhajan |Sheela Kalson (With Lyrics)

सिर के ऊपर मटकी धर के यमुना तट लिरिक्स Sir Ke Upar Mataki Dhar Ke Yamuna Tat Lyrics Lyrics, Krishna Bhajan, by Singer: Sheela Kalson Ji


Bhajan Tags: tere janmo ki bhatkan mitegi tu radhe radhe bol zara bhajan,tere janmo ki bhatkan mitegi tu radhe radhe bol zara hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,tere janmo ki bhatkan mitegi tu radhe radhe bol zara hindi lyrics,tere janmo ki bhatkan mitegi tu radhe radhe bol zara in hindi lyrics,tere janmo ki bhatkan mitegi tu radhe radhe bol zara hindi me bhajan,tere janmo ki bhatkan mitegi tu radhe radhe bol zara likhe hue bhajan,tere janmo ki bhatkan mitegi tu radhe radhe bol zara lyrics in hindi,tere janmo ki bhatkan mitegi tu radhe radhe bol zara hindi lyrics,tere janmo ki bhatkan mitegi tu radhe radhe bol zara lyrics.

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post