श्याम बाबा की ज्योत मैं जगाऊँ
श्याम बाबा की ज्योत मैं जगाऊँ
अपने मालिक को दिल से मनाऊँ
फूलों कलियों की लड़ियाँ मंगाई गईं
ख़ूब सुन्दर सी झांकी सजाई गई
खाटू वाले का आसन लगाऊँ
अपने मालिक को दिल से मनाऊँ
आज फैला हवा में कृपा का इतर
श्याम बाबा की ख़ुशबू से महका है घर
अपने हाथों से मन्दिर सजाऊँ
अपने मालिक को दिल से मनाऊँ
मेवा मिश्री दही चूरमा कलाकन्द
और घेवर बने जो हो इनको पसन्द
भोग हाथों से अपने बनाऊँ
अपने मालिक को दिल से मनाऊँ
खाटूवाले का घर में हुआ आगमन
श्याम प्रेमी जुटे हो रहा कीर्तन
मीठे मीठे भजन मैं सुनाऊँ
अपने मालिक को दिल से मनाऊँ
क्या हुआ अबकि खाटू मैं जा न सका
करके “मोहित” उन्हें मैं बुला न सका
अपने घर को ही खाटू बनाऊँ
अपने मालिक को दिल से मनाऊँ
श्रेणी : खाटू श्याम भजन
श्याम प्रेमियों का पसन्दीदा भजन । श्याम बाबा की ज्योति मैं जगाऊँ । Mohit Sai Ji (Ayodhya) 9044466616
श्याम बाबा की ज्योत मैं जगाऊँ हिंदी भजन: Shyam Baba Ki Jayot Main Jagaunga Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Singer: Mohit Sai Ji
Bhajan Tags: shyam baba ki jayot main jagaunga bhajan,shyam baba ki jayot main jagaunga hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,shyam baba ki jayot main jagaunga hindi lyrics,shyam baba ki jayot main jagaunga in hindi lyrics,shyam baba ki jayot main jagaunga hindi me bhajan,shyam baba ki jayot main jagaunga likhe hue bhajan,shyam baba ki jayot main jagaunga lyrics in hindi,shyam baba ki jayot main jagaunga hindi lyrics,shyam baba ki jayot main jagaunga lyrics.