Lakhbir Singh Lakha: खुल गए सारे ताले लिरिक्स | Khul Gaye Saare Taale Lyrics

खुल गए सारे ताले



कभी नर सिंह बन कर, पेट हिरणाकुश को फाड़े,
कभी अवतार लेकर, राम का रावण को संहारे l
कभी श्री श्याम बन करके, पटक कर कँस को मारे,
दसों गुरुओं का ले अवतार, वही हर रूप थे धारे l
धर्म का लोप होकर, जब पापमय संसार होता है,
दुखी और दीन निर्बल का, जब हाहाकार होता है l
प्रभु के भक्तों पर जब घोर, अत्याचार होता है,
तभी सँसार में भगवान का, अवतार होता है l

खुल गए सारे ताले, वाह क्या बात हो गई ll,
"जब से जनमे कन्हईया, करामात हो गई" ll
था घनघोर अँधेरा, कैसी रात हो गई ll,
"जब से जनमे कन्हईया, करामात हो गई" ll
खुल गए सारे ताले,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

था बन्दी खाना, जनम लिए कान्हा,
वो द्वापर का जमाना, पुराना ll
ताले लगाना, वो पहरे बिठाना,
वो कँस का, जुल्म ढाना l
उस रात का दृश्य, भयंकर था,
उस कँस को, मरने का डर था l
बदल छाए, उमड़ आए, बरसात हो गई ll,
"जब से जनमे कन्हईया, करामात हो गई" ll
खुल गए सारे ताले,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

खुल गए ताले, सोए थे रखवाले,
थे हाथो में, बर्छिया भाले ll
वो दिल के काले, बड़े थे पाले,
वो काल के हवाले, होने वाले l
वासुदेव ने, श्याम को, उठाया था,
टोकरी में, श्री श्याम को, लिटाया था l
गोकुल भाए, हर्षाए, कैसी बात हो गई ll,
"जब से जनमे कन्हईया, करामात हो गई" ll
खुल गए सारे ताले,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

घटाएँ थी कारी, अज़ब मतवारी,
और टोकरे में, मोहन मुरारी ll
सहस वनधारी, करे रखवारी,
तो यमुना ने बात, विचारी l
श्याम आए हैं, भक्तो के, हितकारी,
इनके चरणों, में हो जाऊं, मैं बलिहारी l
जाऊँ, वारी हमारी, मुलाकात हो गई ll,
"जब से जनमे कन्हईया, करामात हो गई" ll
खुल गए सारे ताले,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

छवि नटवर की, वो परमेश्वर की,
वो ईश्वर, विश्वम्भर की ll
न बात थी डर की, न यमुना के सर की,
देख के झाँकी, गिरधर की l
वासुदेव, डगर ली, नंद घर की,
बद्र सिंह ने, कथा कही, साँवर की l
सफल, तँवर की, कलम दवात हो गई ll,
"जब से जनमे कन्हईया, करामात हो गई" ll
खुल गए सारे ताले,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,



श्रेणी : कृष्ण भजन



Lakhbir Singh Lakha Krishna Bhajan | Jab Se Janme Kanhaiya Karamat Ho Gayi | Janmashtami Bhajan 2021

खुल गए सारे ताले लिरिक्स | Khul Gaye Saare Taale Jab Se Janme Kanhaiya Karamat Ho Gayi, Lyrics, Krishna Bhajan, by Singer: Lakhbir Singh Lakha Ji


Bhajan Tags: khul gaye saare taale jab se janme kanhaiya karamat ho gayi bhajan,khul gaye saare taale jab se janme kanhaiya karamat ho gayi hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,sawan special bhajan,sawan ke bhajan,shivratri bhajan,khul gaye saare taale jab se janme kanhaiya karamat ho gayi hindi lyrics,khul gaye saare taale jab se janme kanhaiya karamat ho gayi in hindi lyrics,khul gaye saare taale jab se janme kanhaiya karamat ho gayi hindi me bhajan,khul gaye saare taale jab se janme kanhaiya karamat ho gayi likhe hue bhajan,khul gaye saare taale jab se janme kanhaiya karamat ho gayi lyrics in hindi,khul gaye saare taale jab se janme kanhaiya karamat ho gayi hindi lyrics,khul gaye saare taale jab se janme kanhaiya karamat ho gayi lyrics.

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post