वृंदावन का कृष्ण मुरारी
वृंदावन के कृष्ण मुरारी,अब तो सुनलो अर्ज हमारी,
वृंदावन के कृष्ण मुरारी,अब तो सुनलो अर्ज हमारी
वृंदावन के कृष्ण मुरारी........
( हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, हरे, हरे,
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण, कृष्ण हरे, हरे, )
द्वार पे तेरे कबसे पड़ा हूँ,
दोनों हाथ पसारे खड़ा हूँ,
अर्ज़ ये मेरी ना ठुकराना,
है मनमोहन शरण पडा हूं,
लाखों की तुमने बिगड़ी सवारी,
अब तो सुनलो अर्ज हमारी,
वृंदावन के कृष्ण मुरारी........
श्याम प्यारी कुंज बिहारी जय जय श्री हरिदास
जन्म जन्म मोये दीजियो श्री वृन्दाबन बास...x2
टुकरादोगे ऐसे प्यारे
कहाँ जाएंगे दरसे तुम्हारे
तेरे सिवा अब कोन सुनेगा
तुम ही प्राण हो श्याम हमारे
तेरी ही होगी रुसवाई भारी
अब तो सुनलो अर्जी हमारी
वृंदावन के कृष्ण मुरारी........
हाल में ऐसे कबतक रहेंगे
बोलो ये गम कब तक सहेंगे
दिल का हाल हम किस से कहेंगे
कब तक मेरे आंसू बहेंगे
दर्शन देदो मदन मुरारी
अब तो सुनलो अर्जी हमारी
वृंदावन के कृष्ण मुरारी........
( हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, हरे, हरे,
हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण, कृष्ण हरे, हरे, )
श्रेणी : कृष्ण भजन
वृंदावन के कृष्ण मुरारी || Vikash Sharma || New Krishna Bhajan 2023 || Dil Ki Awaaz
वृंदावन का कृष्ण मुरारी लिरिक्स Vrindavan Ke Krishan Murari Lyrics, Krishna Bhajan, by Singer: Vikash Sharma Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।