सांवरिया करदे हमपे कर्म
जीमो जीमो जी सांवरिया करदे हमपे कर्म,
तरहा तरहां का भोजन बनवाया चर्चरी नरम....
खाले रोट हरियाणे का,
लेले मजा तू खाने का,
मांड सांभर को पीले राबड़ी,
ना करियो सरम, जीमो जीमो जी.....
साग बनाया सरसो दा,
रोटी बनाई मक्के दी,
लस्सी ल्याया ठेठ पंजाबी,
पिजा एक दम, जीमो जीमो जी.....
ल्याया ढोकला गुजराती,
इडली डोसा मद्रासी,
दिल्ली वाली हरी कचौड़ी,
गरमा गरम, जीमो जीमो जी.....
खाले ढसाल बाटी भी तू,
पीले कढ़ी साटी भी तू,
बीकानेरी भुजिया चम चम,
चर्चरी नरम, जीमो जीमो जी.....
आम अमरूद अंगूर अन्नानास,
खीरा निम्बू बहुत है खास,
कांकरिया है लाल टमाटर,
लाया चमाचम, जीमो जीमो जी.....
काजू किसमिस खुरमानी,
नारियल छोहाड़ा बादामी,
केला सेव पपीता चीकू,
गाजर का हलुवा गरम, जीमो जीमो जी.....
सौफ इलायची हाजिर है,
साथ मे मिश्री रक्खी है,
पान कलकत्ता वाला चबा के,
पान बनारस वाला चबा के,
करले बिश्राम, जीमो जीमो जी.....
बतला और के खावेगा,
झट से वो हाजिर पावेगा,
नरसी त्यार खड़ा सेवा में,
भग्त त्यार खड़ा सेवा में,
करदे हुकुम, जीमो जीमो जी साँवरिया......
श्रेणी : कृष्ण भजन
#56-bhog-bhajan छप्पन भोग भजन hemkant jha pyasa. 9831228059
सांवरिया करदे हमपे कर्म लिरिक्स ( Sanwariya Karde Humpe Karam Hindi Lyrics ), Krishna Bhajan, by Singer: hemkant jha Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।