नहीं जानते हम तुमको मनाना
नहीं जानते हम तुमको मनाना,
हमसे कन्हैया रूठ ना जाना,
नहीं जानते हम.....
लायक नहीं हूँ मैं जानता हूँ,
अपने गुनाहों को पहचानता हूँ,
अपना समझ सारी खता भुलाना,
हमसे कभी तुम रूठ ना जाना,
हमसें कन्हैया रूठ ना जाना,
नहीं जानते हम.....
ये पूजन अर्चन ये वंदन ना आए,
कहो श्याम प्यारे तुमको कैसे मनाए,
प्रेम किया है तुमसे प्रेम निभाना,
हमसें कन्हैया रूठ ना जाना,
नहीं जानते हम.....
अगर जो ना होता भरोसा तुम्हारा,
दुनिया में कैसे होता गुजारा,
किरपा की छैया कभी ना हटाना,
हमसें कन्हैया रूठ ना जाना,
नहीं जानते हम....
बिन तेरे प्यारे रह नहीं सकता,
दर्द जुदाई का सह नहीं सकता,
अपने ‘सुनील’ को कभी ना भुलाना,
हमसे कन्हैया रूठ ना जाना,
नहीं जानते हम....
नहीं जानते हम तुमको मनाना,
हमसे कन्हैया रूठ ना जाना,
नहीं जानते हम.....
श्रेणी : राम भजन
नहीं जानते हम तुमको मनाना ~ Kumar Giriraj ~ Krishna Bhajan 2022 ~ Nahi Jante Hum Tumko Manana
नहीं जानते हम तुमको मनाना (Nahi Jante Hum Tumko Manana Lyrics) Lyrics, Ram Bhajan, by Singer: Kumar Giriraj Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।