श्याम का नाम जपता जा लिरिक्स Shyam Ka Naam Japta Ja Lyrics

श्याम का नाम जपता जा



चलता जा तू चलता जा तू मान ना लेना हार,
तेरा रस्ता देख रहा है सांवलिया सरकार,
श्याम का नाम जपता जा, तू बस गुणगान करता जा,
श्याम का नाम जपता जा, तू बस गुणगान करता जा....

रट रट श्याम श्याम, भज भज श्याम श्याम, खोल के मुख दरवाजा,
जग का परम ज्ञान, बस यही श्याम नाम, श्याम शरण में आजा॥

रस्ते भर तू सोचता आया क्या खोया क्या पाया है,
किस्मत वाला है जो तुझको इसने गले लगाया है,
ऐसा प्रेम बना लो बंद आँखों से हो दीदार,
तेरा रस्ता देख रहा है सांवलिया सरकार,
श्याम का नाम जपता जा, तू बस गुणगान करता जा,
श्याम का नाम जपता जा हो.....

जिस चौखट पर तू आया है वहां कभी भी हार नहीं,
मिलता है सम्मान यहाँ पर, मिलता है परिवार यहीं,
नाम मिला है धाम मिला है अब किसकी दरकार,
तेरा रस्ता देख रहा है सांवलिया सरकार,
श्याम का नाम जपता जा, तू बस गुणगान करता जा....

रट रट श्याम श्याम, भज भज श्याम श्याम, खोल के मुख दरवाजा,
जग का परम ज्ञान, बस यही श्याम नाम, श्याम शरण में आजा॥

अरी बावली प्रेमी बनकर श्याम भजन में झूम ले,
सच्चा सुख श्री श्याम चरण है इस चौखट को चूम ले,
चंदा जब तक चलें ये सांसें होता रहे दीदार, मेरा छूटे ना दरबार,
तेरा रस्ता देख रहा है सांवलिया सरकार,
श्याम का नाम जपता जा, तू बस गुणगान करता जा,
श्याम का नाम जपता जा.....



श्रेणी : खाटू श्याम भजन


Shyam Ka Naam | Khatu Shyam Bhajan | by Nisha Dwivedi | श्याम का नाम जपता जा, तू बस गुणगान करता जा

श्याम का नाम जपता जा लिरिक्स Shyam Ka Naam Japta Ja Lyrics, Khatu Shyam Bhajan, by Singer: Nisha Dwivedi Ji


Bhajan Tags: Lyrics in Hindi, Lyrics Songs Lyrics,Bhajan Lyrics Hindi,Song Lyrics,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,shyam ka naam japta ja bhajan,shyam ka naam japta ja hindi bhajan,morning bhajan,newest bhajan,kahani,story,trending wale bhajan,shyam ka naam japta ja trending bhajan,shyam ka naam japta ja hindi lyrics,shyam ka naam japta ja in hindi lyrics,shyam ka naam japta ja hindi me bhajan,shyam ka naam japta ja likhe hue bhajan,shyam ka naam japta ja lyrics in hindi,shyam ka naam japta ja hindi lyrics,shyam ka naam japta ja lyrics.


Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

👇🚩 Leave a comment 🚩👇

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post
×