महादेव मैं इससे ना भटकू तेरी जिम्मेदारी
सफर किया है मैंने अपना, तेरे दम पर जारी,
महादेव मैं इसमे ना भटकूँ तेरी जिम्मेदारी,
कोरस: हर हर महादेव शंभू हर हर महादेव शंभू....
हम अबोध अज्ञानी मानव करते सदा खताएँ,
बरसाना ऐसी करुणा शिव राह से दूर ना जाएँ,
कोरस: शिव शंभू भोले शिव शंभू,
सदा दया की छाँव में रखना हे शंभू त्रिपुरारी,
महादेव मैं इसमे ना भटकूँ तेरी जिम्मेदारी,
कोरस: हर हर महादेव शंभू हर हर महादेव शंभू....
तेरे हाथ में डोर हमारी, तू ही नाथ हमारा,
सौंप दिया है तेरे हाथ में हमने जीवन सारा,
कोरस: शिव शंभू भोले शिव शंभू,
हमे लगा देना तू किनारे हे शिव तारणहारी,
महादेव मैं इसमे ना भटकूँ तेरी जिम्मेदारी,
कोरस: हर हर महादेव शंभू हर हर महादेव शंभू....
तू घट घट में हर पल रह के सबका हेत सँवारे,
माया जाल के भंवर से भोले पल में पार उतारे,
कोरस: शिव शंभू भोले शिव शंभू,
सरल सुगम करदे जीवन शीश गंगधर धारी,
महादेव मैं इसमे ना भटकूँ तेरी जिम्मेदारी,
कोरस: हर हर महादेव शंभू हर हर महादेव शंभू....
श्रेणी : शिव भजन
महादेव मैं इससे ना भटकू | Mahadev Main Esse Na Bhatku | ShivBhajan | Shiv Song हर हर महादेव शम्भू
महादेव मैं इससे ना भटकू तेरी जिम्मेदारी लिरिक्स Mahadev Main Esse Na Bhatku Teri Zimmedaari Lyrics, Shiv Bhajan, by Singer: Arvind Ojha Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।