जय माता दी गाया करो
मैया का ध्यान लगाया करो
जय माता दी गाया करो
नवरात्रो में दर पे आया करो
समय मिला ना गवाया करो.....
नाम जो लोगे सुबह और शाम
बन जाएंगे बिगड़े काम
भक्तो में खुद को समाया करो
मन की बात बताया करो
नवरात्रो में दर पे आया करो
समय मिला ना गवाया करो.....
सबकी सुनती मैया है
पार लगाती नैया है
मन को ना भटकाया करो
सुरति इनमे लगाया करो
नवरात्रो में दर पे आया करो
समय मिला ना गवाया करो....
जीवन की गाडी चलाती है
माँ दुःख हरणी कहलाती है
इनमे खुद को डुबाया करो
आनंद है जो पाया करो
नवरात्रो में दर पे आया करो
समय मिला ना गवाया करो....
आया शर्मा जबसे भवन में
उजाला हुआ है दिल के चमन में
जन्मो के पाप मिटाया करो
खुशियां घर पे लाया करो
नवरात्रो में दर पे आया करो
समय मिला ना गवाया करो......
श्रेणी : दुर्गा भजन
जय माता दी गाया करो | Beautiful Navratri 2023 Bhajan |Suren Namdev | Jai Mata Di Gaya Karo | Latest
जय माता दी गाया करो लिरिक्स Jai Mata Di Gaya Karo Navratro Mein Lyrics, Durga Bhajan, by Singer: Suren Namdev Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।