जगमग जगमग ज्योत जगे आए नवरात्रे मैया के
जगमग जगमग ज्योत जगे आए नवरात्रे मैया के
नवरात्रों में जगराते सब देव बहुत हर्षाते.....
मैया की मूरत प्यारी दरबार लगा है भारी
महिमा माँ की अपरम्पार आए नवरात्रे मैया के
जगमग जगमग ज्योत जगे आए नवरात्रे मैया के....
भैरों विष्णु महेशा सबके पहले है गणेशा
आते मूषक पे हो सवार आए नवरात्रे मैया के
जगमग जगमग ज्योत जगे आए नवरात्रे मैया के....
दरबार में भोले साजे नंदी पे आए विराजे
कंठ में नाग रहे फुंकार आए नवरात्रे मैया के
जगमग जगमग ज्योत जगे आए नवरात्रे मैया के....
राधा संग कृष्णा सुहाए वो बंसी बजाते आए
मन को मोह रहे नन्द कुमार आए नवरात्रे मैया के
जगमग जगमग ज्योत जगे आए नवरात्रे मैया के....
श्री राम की रटन लगाए वहां पवन पुत्र भी आए
देखो कर सिंदूर श्रृंगार आए नवरात्रे मैया के
जगमग जगमग ज्योत जगे आए नवरात्रे मैया के....
श्रेणी : दुर्गा भजन
नवरात्रि भजन▹जगमग जगमग ज्योत जगे आए नवरात्रे मैया के | Navratri Bhajan | Mata Bhajan | Sheela Kalson
जगमग जगमग ज्योत जगे आए नवरात्रे मैया के लिरिक्स Jagmag Jagmag Jyot Jage Aaye Navrate Maiya Ke Lyrics, Durga Bhajan, by Singer: Sheela Kalson Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।