ॐ जय शिव ओंकारा
ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा,
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा,
ॐ जय शिव ओंकारा……..
ॐ जय शिव ओंकारा, प्रभु हर शिव ओंकारा,
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा,
ॐ जय शिव ओंकारा………..
एकानन चतुरानन पंचानन राजै, स्वामी पंचानन राजै,
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजै,
ॐ जय शिव ओंकारा…….
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज ते सोहें, स्वामी दसभुज ते सोहें,
तीनों रूप निरखता त्रिभुवन मन मोहें,
ॐ जय शिव ओंकारा……
अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी, स्वामी मुण्डमालाधारी,
चंदन मृगमद चंदा, भोले शुभकारी ,
ॐ जय शिव ओंकारा…..
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगें, स्वामी बाघम्बर अंगें,
ब्रह्मादिक सनकादिक भूतादिक संगें,
ॐ जय शिव ओंकारा………
कर मध्येच कमण्डल चक्र त्रिशूलधर्ता, स्वामी चक्र त्रिशूलधर्ता,
जगकर्ता, जगहर्ता, जगपालन कर्ता,
ॐ जय शिव ओंकारा……..
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका, स्वामी जानत अविवेका,
प्रणवाक्षर के मध्यें ये तीनों एका,
ॐ जय शिव ओंकारा……..
त्रिगुणस्वामी जी की आरती जो कोई जन गावें, स्वामी जो कोई जन गावें,
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावें,
ॐ जय शिव ओंकारा……
श्रेणी : शिव भजन
ॐ जय शिव ओंकारा - Lyrical | Om Jai Shiv Omkara by Alka Yagnik | भगवान शिव की आरती | Lord Shiva Aarti
ॐ जय शिव ओंकारा शिव भजन लिरिक्स Om Jai Shiv Omkara Lyrics, Shiv Bhajan, by Singer: Alka Yagnik Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।