ॐ जय लक्ष्मी माता
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशदिन सेवत,
मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता…….
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग माता,
मैया तुम ही जग माता
सूर्य चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता
ॐ जय लक्ष्मी माता -2
दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता,
मैया सुख सम्पत्ति दाता,
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि पाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता -2…..
तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभ दाता,
मैया तुम ही शुभ दाता,
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता,
ॐ जय लक्ष्मी माता -2
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता,
मैया सब सद्गुण आता ,
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता ,
ॐ जय लक्ष्मी माता -2...
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता,
मैया वस्त्र न कोई पाता,
खान पान का वैभव, सब तुमसे आता,
ॐ जय लक्ष्मी माता -2....
शुभ गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि जाता,
मैया क्षीरोदधि जाता,
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता -2...
महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता,
मैया जो कोई नर गाता ,
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता -2...
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निशदिन सेवत,
मैया जी को निशदिन सेवत हरि विष्णु विधाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता....
श्रेणी : दुर्गा भजन
ॐ जय लक्ष्मी माता - Lyrical | Om Jai Lakshmi Mata by Alka Yagnik | लक्ष्मी माता आरती | Laxmi Aarti
ॐ जय लक्ष्मी माता दुर्गा भजन लिरिक्स Om Jai Lakshmi Mata Lyrics, Durga Bhajan, by Singer: Alka Yagnik Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।