होली खेलन देखो आयो रे
( तर्ज - मेरे घर आना सांवरिया )
होली खेलन देखो आयो रे,
आयो बांके बिहारी,
बांके बिहारी मेरो सांवरो बिहारी,
'फागण को महीनो आयो रे,
आयो छलियो बिहारी,
आयो बांके बिहारी.......
कुञ्जञ गलिन में शोर मच्यो है,
बिच बजारा श्याम खड़ो है,
संग में लोग लुगाई रे,
आयो बांके बिहारी,
होली खेलण देखो आयो रे,
आयो बांके बिहारी.......
राधे भी सुनकर दौड़ी दौड़ी आई,
सब सखियन को संग में लाई,
ब्रज में धमाल मचाई रे,
आयो बांके बिहारी,
होली खेलण देखो आयो रे,
आयो बांके बिहारी.......
कान्हा ने रंग की भर पिचकारी,
राधा के गोरे तन पर मारी,
सारी चुनरिया भिगोई रे,
आयो बांके बिहारी,
होली खेलण देखो आयो रे,
आयो बांके बिहारी.......
राधा ने 'अमन' जो रंग लगाया,
कान्हा ने उसको अंग लगाया,
राधे तो शरमाई रे, आयो बांके बिहारी,
होली खेलण देखो आयो रे,
आयो बांके बिहारी.......
होली खेलन देखो आयो रे,
आयो बांके बिहारी,
बांके बिहारी मेरो सांवरो बिहारी,
'फागण को महीनो आयो रे,
आयो छलियो बिहारी,
होली खेलण देखो आयो रे,
आयो बांके बिहारी.......
श्रेणी : कृष्ण भजन
Holi Khelan Aayo Re Banke Bihari
होली खेलन देखो आयो रे लिरिक्स Holi Khelen Dekho Aayo Re Hindi Lyrics, Krishna Bhajan, by Singer: Mukesh Bagda Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।