गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ
भोले बाबा के साथ भोले बाबा के साथ
भोले देखो हमारा जूडा
बड़ा प्यारा लगे तेरी जटोओ के साथ
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ
भोले देखो हमारा टीका
बड़ा प्यारा लगे तेरे चंदा के साथ
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ
भोले देखो हमारा हरवा
बड़ा प्यारा लगे तेरे नागों के साथ
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ
भोले देखो हमारा कंगना
भोले देखो हमारा चुडा
बड़ा प्यारा लगे तेरे डमरू के साथ
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ
भोले देखो हमारी पायल
बड़ा प्यारा लगे तेरे खडाऊ के साथ
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ
भोले देखो हमारी साडी
बड़ा प्यारा लगे तेरे बाघाम्बर के साथ
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ
भोले देखो हमारा हलवा
बड़ा प्यारा लगे तेरे धतूरे के साथ
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ
भोले देखो हमारी सवारी
बड़ा प्यारा लगे तेरे नंदी के साथ
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ
भोले देखो हमारी सखियाँ
बड़ा प्यारा लगे तेरे गौरा के साथ
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ
श्रेणी : शिव भजन
शिवरात्रि भजन | गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ | Shiv Vivah Bhajan | Shivratri Bhajan (With Lyrics)
गौरा फेरे पढ़े भोले बाबा के साथ लिरिक्स Gaura Phere Pade Bhole Baba Ke Saath Lyrics, Shiv Bhajan, by Singer: Meenakshi Mukesh Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।