आयो रे आयो फागुण आयो रे
अरी आयो रे, अरी आयो रे,
आयो रे आयो फागुण आयो रे,
अरी आयो रे,
आयो रे आयो फागुण आयो रे।
रंग उड़ाओ, गुलाल उड़ाओ,
रंग उड़ाओ, गुलाल उड़ाओ,
अरे हाँ, हाँ, म्हारे रसिया,
रंग उड़ाओ, गुलाल उड़ाओ,
झांझ मृदंग डफ ढोल बजाओ,
अरी आयो रे, अरी आयो रे,
आयो रे आयो फागुण आयो रे,
अरी आयो रे,
आयो रे आयो फागुण आयो रे।
लटक मटक सब आई गुजरिया,
अरे हाँ, हाँ रे रसिया,
हाँ, म्हारे रसिया,
लटक मटक सब आई गुजरिया,
भीजी चोली, भीजी चुनरिया,
अरी भायो रे, अरी भायो रे,
मस्ती का रंग मोहे भायो रे,
अरी आयो रे, अरी आयो रे,
आयो रे आयो फागुण आयो रे,
अरी आयो रे,
आयो रे आयो फागुण आयो रे।
कान्हा के हाथ कनक पिचकारी,
अरे हाँ रे रसिया,
अरे म्हारे रसिया,
कान्हा के हाथ कनक पिचकारी,
रंग डारी वाने सब बृज नारी,
होरी को रसिया सखी आयो रे,
अरी आयो रे, अरी आयो रे,
आयो रे आयो फागुण आयो रे,
अरी आयो रे,
आयो रे आयो फागुण आयो रे।
श्रेणी : कृष्ण भजन
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjCwWI8OB5XNjl-BuaF0u60DM4aEGJCRMo4AHUAIu3Ih3tkf2nDLq2cmTFCN9ObcWWC1TQeCPieM7xkfFEyN2pvOQvxW0v0aUWiXUC2Hx1x_jWhERyuPaPgt8O8TL8Y68N_3Jr3KQeQCzcMah2bmj7EjcidoLpSSnCjCgYC4CAtC5FSxRdcLV3EXuaksA/s1600-rw/f910aed72f98f3ab24794a5d9c6011f9.webp)
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।