हरी नाम में इतनी शक्ति है
हरी नाम में इतनी शक्ति है,
जो गाये अमर हो जाता है
उसे कोई कलेश सताए ना
जो नित सत्संग में आता है,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है....
मीरा ने प्रभु का नाम लिया,
मोहन ने उसे महान किया,
भारत का हर एक नर नारी,
मीरा के ही गुण गाता है,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है....
अर्जुन ने प्रभु का नाम लिया,
मोहन उसका रथवान बना,
देखो अर्जुन की नैया को,
प्रभु आप ही पार लगाते है,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है.....
लिया नाम सहारा नंदनाई,
रक्षा की आकर रघुराई,
देखो ये प्रभु की अजब लीला,
प्रभु नंदनाई बन आता,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है....
क्या महिमा गाउँ नाम की,
नही शक्ति मेरी जुबान की,
ये तो गूंगे का ही गुण है,
जो गाये वहीं गुण गाता है,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है....
जिस पर कृपा हो जाती है,
वो नाम खजाना पाता है,
जो राशि के चक्कर कट जाते,
भव सागर से तर जाता है,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है....
श्रेणी : विष्णु भजन
हरी नाम में इतनी शक्ति है जो गाये अमर हो जाता है | Hari Bhajan | Ekadashi Bhajan | Sheela Kalson
हरी नाम में इतनी शक्ति है जो गाये अमर हो जाता है लिरिक्स Hari Naam Mein Itni Shakti Hai Hindi Lyrics, Haryanvi Bhajan, by Singer: Sheela Kalson Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।