शिव शंभु का ध्यान धरो तुम लिरिक्स Shiv Shambhu Ka Dhyan Dharo Tum Bhajan Lyrics

शिव शंभु का ध्यान धरो तुम



लगा लो मन शंकर से कंकड़ भी सोना बन जायेगा।
कर लो भक्ति भोले की मन चाहा फल तू पायेगा।
लगा लो मन शंकर से कंकड़ भी सोना बन जायेगा।

अंतरा - 1

जब भी तेरा कठिन समय हो याद करो तुम उनको
पल में संकट कट जाता है दुःख होता है जिनको
दीन हीन पर कृपा बनाते है भोले भंडारी
तीनों लोकों के स्वामी हैं वो जाने दुनिया सारी
आयु आरोग्य के है वो दायक
सबके नाथ है वो सबके नायक
बसा लो ह्रदय में शंकर को जीवन का संकट टल जाएगा
लगा लो मन शंकर से कंकड़ भी सोना बन जायेगा।

अंतरा - 2

जटा में उनके गंगा मैया मस्तक चंदा साजे
डम डम डमरू बजाने वाले नंदी पर विराजे
है करुणा के सागर रहते हैं मस्त मलंगा
वो कैलासी घट घट वासी गले में नाग का फंदा

शिव शंभु का ध्यान धरो तुम
जीवन में सदा नाम करो तुम
जपा करो नाम हरिहर का दुःख बर्फ के जैसा पिघल जाएगा
लगा लो मन शंकर से कंकड़ भी सोना बन जायेगा।

अंतरा - 3

जल थल नभ में बसते वो सबके हितकारी
अगम अगोचर शिव शम्भू हैं संतों के सुखकारी
काल घूँट बिष को पीकर नीलकंठ कहलाये
शिव शम्भू को दिल में बसा लो
उनके नाम की अलख जगा लो
लगा लो ध्यान चरणों में तेरा परलोक संवर जाएगा
लगा लो मन शंकर से कंकड़ भी सोना बन जायेगा।



श्रेणी : शिव भजन


भोले बाबा का सुपरहिट भजन ज़रूर सुने ~ Laga Lo Mann Ko Shankar Se ~ with Lyrics

शिव शंभु का ध्यान धरो तुम लिरिक्स Shiv Shambhu Ka Dhyan Dharo Tum Bhajan Lyrics, Shiv Bhajan, by Singer: Rupesh Mishra Ji

Bhajan Tags: Lyrics in Hindi, Lyrics Songs Lyrics,Bhajan Lyrics Hindi,Song Lyrics,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,song lyrics,lyrics,ytkrishnabhakti lyrics,khatu shyam bhajan,shyam bhajan lyrics,bhajano ke bol,filmi bhajan,bhajan lyrics,lyrics of,shiv bhajan lyrics,shiv shambhu ka dhyan dharo tum,Shiv Bhajan,shiv shambhu ka dhyan dharo tum bhajan,shiv shambhu ka dhyan dharo tum lyrics,shiv shambhu ka dhyan dharo tum,Shiv Bhajan,shiv shambhu ka dhyan dharo tum bhajan,shiv shambhu ka dhyan dharo tum lyrics.


Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post