लेना तुलसी का नाम सवेरे उठ के
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।
सवेरे उठ के रे सवेरे उठ के।
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।
राम जी के अंगना में तुलसी का बिरला।
सीता जलवा चढ़ावे सवेरे उठकर।
सीता दिवला जलावे सवेरे उठकर।
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।
कृष्ण जी के अंगना में तुलसी का गमला।
राधा जलवा चढ़ावे सवेरे उठकर।
राधा दिवला जलावे सवेरे उठकर।
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।
विष्णु जी के अंगना में तुलसी का गमला।
लक्ष्मी जलवा चढ़ावे सवेरे उठ के।
लक्ष्मी दिवला जलावे सवेरे उठ के।
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।
गणपत जी के अंगना में तुलसी का गमला।
रिद्धि जलवा चढ़ावे सवेरे उठकर।
सिद्धि दिवला जलावे सवेरे उठकर।
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।
शंकर जी के अंगना में तुलसी का गमला।
गोरा जलवा चढ़ावे सवेरे उठ के।
गोरा देवला जलावे सवेरे उठ के।
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।
सखियों के अंगना में तुलसी का गमला।
सखियां जलवा चढ़ावे सवेरे उठकर।
सखियां दिवला जलावे सवेरे उठ के
ले लो तुलसी का नाम सवेरे उठ के।
श्रेणी : गणेश भजन
लेना तुलसी का नाम सवेरे उठ के - तुलसी भजन | Lena Tulsi Ka Nam Savere Uth Ke | Tulsi Mata Bhajan
लेना तुलसी का नाम सवेरे उठ के लिरिक्स Lena Tulsi Ka Nam Savere Uth Ke Lyrics, Ganesh Bhajan, by Singer: Deeksha Jangra Ji
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।