कहाँ से आई तुलसा कहाँ से सियाराम
कहां से आई तुलसां, कहां से सियाराम।
कहां से आया रे मैया, बाबा शालिग्राम।
वृंदावन से तुलसां, अयोध्या से राम ||2||
बैकुंठ से आया है, बाबा शालिग्राम ||2||
कहां से आई तुलसां, कहां से सियाराम ||2||
कहां से आया रे मैया,बाबा शालिग्राम।
कहां पे उतरी तुलसां, कहां पे सियाराम ||2||
कहां पे उतरे रे बाबा शालिग्राम ||2||
गमले में उतरी तुलसां, मंदिर में सियाराम ||2||
सिंहासन में उतरे है, बाबा शालिग्राम ||2||
क्या पिए तुलसां, क्या सियाराम ||2||
क्या पिए रे मैया बाबा शालिग्राम ||2||
जल पिए तुलसां, गंगाजल सियाराम ||2||
दूध पिए रे मैया बाबा शालिग्राम ||2||
क्या देवे तुलसां और क्या शालिग्राम ||2||
क्या देवे रे मैया बाबा शालिग्राम ||2||
भक्ति देवे तुलसां, संसार सियाराम ||2||
मुक्ति देवे रे बाबा मैया शालिग्राम ||2||
कैसी सेवा तुलसां कैसी सियाराम ||2||
कैसी सेवा रे मैया बाबा शालिग्राम ||2||
घर में सेवा तुलसां, मंदिर में सियाराम ||2||
मन में सेवा रे मैया बाबा शालिग्राम ||2||
श्रेणी : शिव भजन
कहाँ से आई तुलसा कहाँ से सियाराम, कहाँ से आए मेरे शालिग्राम || #Tulsibhajan
कहाँ से आई तुलसा कहाँ से सियाराम लिरिक्स Kahan Se Aai Tulsa Kahan Se Siyaraam Bhajan Lyrics, Shiv Bhajan, by Singer: Aarti
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।