ईश्वर जो कुछ करता है अच्छा ही
ईश्वर जो कुछ करता है अच्छा ही करता है
अच्छा ही करता है अच्छा ही करता है
मानव तू परिवर्तन से काहे को डरता है
काहे को डरता है
ईश्वर जो कुछ करता है अच्छा ही करता है।।
जब से दुनिया बनी है तब से रोज बदलती है
जो शय आज यहां है कल वो आगे चलती है
देख के अदला बदली तू आहेँ क्यों भरता है
आहेँ क्यों भरता है
ईश्वर जो कुछ करता है अच्छा ही करता है।।
दुख सुख आते जाते रहते सबके जीवन में
पतझड़ और बहारें दोनों जैसे गुलशन में
चढ़ता है तूफान कभी और कभी उतरता है
कभी उतरता है
ईश्वर जो कुछ करता है अच्छा ही करता है।।
कितनी लम्बी रात हो फिर भी दिन तो आएगा
जल में कमल खिलेगा फिर से वो मुसकाएगा
देता है जो कष्ट वही कष्टों को हरता है
कष्टों को हरता है
ईश्वर जो कुछ करता है अच्छा ही करता है।।
वो ही दाना फलता है जो मिट्टी में मिल जाए
सहे पथिक जो कांटे वही मञ्जिल अपनी पाए
भट्टी में पड़कर सोने का रंग निखरता है
रंग निखरता है
ईश्वर जो कुछ करता है अच्छा ही करता है।।
मानव तू परिवर्तन से काहे को डरता है
ईश्वर जो कुछ करता है अच्छा ही करता है।।
श्रेणी : कृष्ण भजन

ईश्वर जो कुछ करता है अच्छा ही लिरिक्स Ishwar Jo Kuchh Karata Hai Lyrics, Krishna Bhajan, Radha Rani Bhajan, Latest Krishna Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।