सुन ले ओ राधा गौरी मोहे खेलन लिरिक्स Sun Le O Radha Gauri Mohe Khelan Bhajan Lyrics Krishna Bhajan
सुन ले ओ राधा गौरी सुन गौरी सुन गौरी,
मोहे खेलन संग तेरे होरी हां होरी हां होरी,
रंगीला फागण आया मस्ती का रंग है छाया,
ना नखरे ऐसे राधा दिखा........
ना कर मोसे बरजोरी, बरजोरी,
जोरी बरज़ोरी नहीं खेलण संग तेरे होरी,
सुन ले ओ बृज के छोरे क्यों बैया मोरी मरोरे,
इरादा मुझको तेरा पता सुन ले ओ राधा गौरी,
सुन गौरी सुन गौरी मोहे खेलन संग तेरे होरी......
होरी है होरी है होरी है,
गोपियों के संग क्यों ना खेलता तू रंग,
ओ बृज के रसिया रोके क्यों डगर मोहे,
जाने दे तू घर मोहे ओ साँवरिया,
मैंने यही मन में ठानी सुन कान खोल के दीवानी,
मोहे तेरे संग रंगना ना कर मोसे बरजोरी,
जोरी, बरज़ोरी नहीं खेलण संग तेरे होरी......
बृज की सुगंध माहीं समाया सतरंग,
मत बन पत्थर दिल रंगों की फुंहार दिल मेरा बेक़रार,
सुन ले ओ नन्द के लाला तेरा मोसे पड़ा है पाला,
सुहानी सपने यूँ ना सजा सुन ले ओ राधा गौरी,
सुन गौरी सुन गौरी मोहे खेलन संग तेरे होरी.....
डाल मत डोर तेरे झाँसे में ना आऊँ,
सुन छैल छबीले कैसे समझाऊँ तोहे,
कितना बताऊँ हठ छोड़ हठीले,
कुंदन रंग भरी पिचकारी ले कर तैयार मुरारी,
ओ राधा रंग में भंग कर ना सुन ले ओ राधा गौरी,
सुन गौरी सुन गौरी मोहे खेलन संग तेरे होरी,
रंगीला फागण आया मस्ती का रंग है छाया,
ना नख़रे ऐसे राधा दिखा ना कर मोसे बरजोरी,
जोरी, बरज़ोरी नहीं खेलण संग तेरे होरी,
होरी हाँ होरी सुन ले ओ बृज के छोरे,
क्यों बैया मोरी मरोरे इरादा मुझकों तेरा पता,
सुन ले ओ राधा गौरी,
सुन गौरी सुन गौरी मोहे खेलन संग तेरे होरी......
श्रेणी : कृष्ण भजन
राधा कृष्ण जी का सुपरहिट होली गीत - Khelan De Holi - Sona Jadhav, Ram Shyam Bandhu
सुन ले ओ राधा गौरी मोहे खेलन लिरिक्स Sun Le O Radha Gauri Mohe Khelan Bhajan Lyrics, Krishna Bhajan, Janmashtami Special Bhajan
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।