राम से बड़ा राम का नाम, Ram Se Bada Ram Naam

राम से बड़ा राम का नाम



राम से बड़ा राम का नाम जो सुमिरे भव पार हो जाए,
बनेंगे बिगड़े सारे काम रे प्राणी उद्धार हो जाए,
राम से बड़ा राम का नाम.....

उल्टा नाम जपत जग जाना बाल्मीकि भए ब्रह्म समाना,
कि धुल गए उनके पाप तमाम परम पद अंत में पाए,
राम से बड़ा राम का नाम.....

सुमेर पवनसुत पावन नामा अपने बस करि राखी रामा,
उनके दिल में बसे श्री राम सीना फार दिखलाए,
राम से बड़ा राम का नाम.....

कौशल्या माँ ध्यान लगाई पवन रूप में राम को पाई,
अवध में जन्म लिए श्री राम वह पावन धाम कहलाए,
राम से बड़ा राम का नाम.....

पाप और पापी से हारे धरती से जब संत पुकारे,
राम किए असुरों का संहार धर्म ध्वज आकर लहराए,
राम से बड़ा राम का नाम.....

जन्म लेत तुलसी बोले राम राम बोला पड़ा उनका नाम,
अंत में दर्शन दिए श्री राम रामायण उन पर लिखवाई,
राम से बड़ा राम का नाम......

राम नाम पत्थर तेराए सागर पर सेतु बंदबाय,
शिला पर लिख दिया श्रीराम वो पत्थर डूब ना पाए,
राम से बड़ा राम का नाम....

सबरी बैठी आस लगाए कुटिया में प्रभु राम जी आए,
भगत के बस में हुए भगवान वह झूठे बेर भी खाए,
राम से बड़ा राम का नाम.....



श्रेणी : राम भजन
data:post.title

राम से बड़ा राम का नाम, यही मंत्र जीवन को संवारता है। राम नाम की महिमा अनंत है, जो सुमिरन करे, उसके बिगड़े काम भी बन जाते हैं। बाल्मीकि ने उल्टा नाम जपा और महर्षि बन गए, हनुमान जी के दिल में बसे राम ने उन्हें अतुल शक्ति दी। कौशल्या माँ के ध्यान में राम का जन्म हुआ और अयोध्या पावन धाम कहलाया। धरती पर जब पाप बढ़े, राम ने असुरों का संहार कर धर्म की रक्षा की। तुलसीदास ने राम नाम का जाप किया और रामायण रच दी। राम नाम का जप पत्थर को भी तैरने की शक्ति देता है, जैसा कि सेतुबंध में हुआ। भक्त शबरी की भक्ति से भगवान राम भी झूठे बेर खाकर धन्य हुए। यह सिद्ध करता है कि राम से बड़ा राम का नाम है, जो हर संकट से पार कराता है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post