लाल लाल फूलों मे क्या बल है
लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है,
मैया मगन है मैया मगन है,
लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है.....
सूरज मगन है चंदा मगन है,
तारों में ऐसा क्या बल है जिसने मैया मगन है,
लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है.....
गंगा मगन है यमुना मगन है,
लेहरो में ऐसा क्या बल है जिसने मैया मगन है,
लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है.....
ढोलक मगन है मंजीरा मगन है,
कीर्तन में ऐसा क्या बल है जिसने मैया मगन है,
लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है.....
साधु मगन है संत मगन है,
देवो में ऐसा क्या बल है जिसने मैया मगन है,
लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है.....
लडू मगन है पेड़ा मगन है,
हलवा पूरी में ऐसा क्या बल है जिसने मैया मगन है,
लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है....
श्रेणी : दुर्गा भजन
नवरात्रि गीत▹लाल लाल फूलों मे क्या बल है जिसमे मैया मगन है Maiya Ji Ka Bhajan |Mata Bhajan |NAVRATRI
यह भजन "लाल लाल फूलों में क्या बल है" माँ दुर्गा की महिमा और उनके आशीर्वाद को व्यक्त करता है। इसमें यह बताया गया है कि कैसे विभिन्न तत्व जैसे सूरज, चाँद, गंगा, यमुना, ढोलक, मंजीरा, साधु, संत, और मिठाइयाँ सभी माँ के प्रेम और आशीर्वाद से मंत्रमुग्ध होते हैं। यह भजन नवरात्रि के दौरान पूजा, भजन और कीर्तन के समय विशेष रूप से गाया जाता है, और भक्तों के मन को शांति और आस्था प्रदान करता है। माँ के भक्तों के लिए यह भजन उनकी कृपा और अनुकंपा का प्रतीक है, जो उन्हें जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति का मार्ग दिखाता है। इस भजन के माध्यम से माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव जागृत होता है।
यह भजन नवरात्रि के दौरान आपके भक्ति अनुभव को और भी गहरा बना सकता है।