वृन्दावन की होली लिरिक्स Vrindavan Ki Holi Lyrics Krishna Bhajan ( Holi Special )
होली आई बड़ी सुहानी, सब ने घोर लई रोली,
प्यारे वृन्दावन की कुञ्ज गली में मच गई है होरी,
यहां वृन्दावन की होरी भी, दुनिया मे चर्चा भारी है,
बाँके बिहारी के संग खेले होली श्यामा प्यारी है,
खेले श्यामा प्यारी है...... खेले श्यामा प्यारी है......
ऐसी मारी भर पिचकारी, भीगी राधे के चोली,
प्यारे वृन्दावन की कुञ्ज गली में मच गई है होरी,
होली का हल्ला सुन करके, आगई सखिया सारी है,
हाँ.....आगई सखिया सारी है,
संखिया को देख के राधा ने झट पकड़े कृष्ण मुरारी है,
झट पकड़े कृष्ण मुरारी है.......
पकड़ के ऐसी सकल बिगाड़ी, मुख पे रंग दी नी रो री,
प्यारे वृन्दावन की कुञ्ज गली में मच गई है होरी,
छीना झपटी में राधा ने कान्हा की मुरली छीन लई,
सखियन ने पकड़ के बैठा लियो,
फिर मार लाठ की ख़ूब देई,
सखी भाग ना जाये जेदारी को, फिर राधा यूं बोली,
प्यारे वृन्दावन की कुञ्ज गली में मच गई है होरी,
मत देख रविन्द्र ग्वालन कु संग दौड़े दौड़े आये है,
भर भर के झोली बेरोली फिर जमके रंग उड़ाए है,
ऐसी सज गई ब्रिज की नगरी, रंगों की रंगोली,
प्यारे वृन्दावन की कुञ्ज गली में मच गई है होरी,
होली आई बड़ी सुहानी, सब ने घोर लई रोली,
प्यारे वृन्दावन की कुञ्ज गली में मच गई है होरी,
श्रेणी : कृष्ण भजन
वृन्दावन की होली - Vrindavan Ki Holi - Banke Bihari Holi 2022 - Radha Krishna Holi Song - Ritu Shree
वृन्दावन की होली लिरिक्स Vrindavan Ki Holi Lyrics, Krishna Bhajan by Ritu Shree, Holi Special Song, Barsane Ki Holi
Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।