बोलो श्री राम जय राम जय जय राम - Bolo Shree Ram Jai Ram Jai Jai Ram

बोलो श्री राम जय राम जय जय राम



बोलो श्री राम जय राम जय जय राम......

रावण ने अत्याचार मचाया,
ऋषियों के खून से घड़ा भराया,
ऋषियों ने मिलजुल के पुकारा,
दशरथ के घर जन्मे राम,
बोलो श्री राम जय राम जय जय राम....

राजा जनक ने हल जो पकड़ा,
घड़ा फूट जब सीता निकली,
कन्या बोली जय श्री राम,
बोलो श्री राम जय राम जय जय राम.....

राजतिलक की हुई तैयारी,
मां कैकेई ने बात बिगाड़ी,
14 वर्ष गए वनवास,
बोलो श्री राम जय राम जय जय राम.....

पंचवटी में जाकर कुटिया बनाई,
सूर्पनखा की नाक कटाई,
खर दूषण को मारे राम,
बोलो श्री राम जय राम जय जय राम.....

पवन पुत्र हनुमान से मिलकर,
दोस्ती सुग्रीव से कर,
बालि का किया काम तमाम,
बोलो श्री राम जय राम जय जय राम....

लंकापुरी में जाकर रावण मारा,
धरती का सब भार उतारा,
सीता लेकर लौटे राम,
बोलो श्री राम जय राम जय जय राम.....

बोलो कौशल्या के प्यारे राम,
बोलो दशरथ राज दुलारे राम,
बोलो श्री राम जय राम जय जय राम.....



श्रेणी : राम भजन



#रामभजन ।राम नाम की महिमा का बहुत ही खूबसूरत वर्णन।#renuclub #bhajanwithlyrics #rambhajan

यह भजन भगवान श्रीराम की महिमा का सुंदर वर्णन करता है। रावण के अत्याचारों से लेकर श्रीराम के जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों तक, यह भजन हमें भगवान के अद्भुत कार्यों और उनके संघर्षों की याद दिलाता है। रावण ने जब ऋषियों पर अत्याचार किया, तब भगवान राम ने उनका उद्धार किया। राजा जनक द्वारा सीता का मिलन, वनवास, सूर्पनखा की नाक काटना, और रावण का वध करना, ये सब घटनाएँ राम के अद्वितीय साहस और सत्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। भगवान श्रीराम का जीवन हमें धर्म, न्याय और सत्य के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भजन हमें उनकी जयकार करने और उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। "बोलो श्री राम जय राम जय जय राम" हर एक शब्द में राम के प्रति भक्ति और श्रद्धा का अटूट बंधन है।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post