सौगंध राम की खातें हैं भारत को भव्य बनाएंगे ( Sogandh Raam Ki Khate Hai )

सौगंध राम की खातें हैं भारत को भव्य बनाएंगे



कोटि कोटि हिन्दुजन का,
हम ज्वार उठा कर मानेंगे,
सौगंध राम की खाते हैं,
भारत को भव्य बनाएंगे,
भारत को भव्य बनाएंगे।।

भ्रष्टाचार से मुक्त हो भारत,
ऐसी अलख जगाएंगे,
देश द्रोह करने वालो को,
मिलकर सबक सिखाएंगे,
हमें अपनी भारत माँ के,
वैभवशाली गीत गूंजाएंगे,
जो रचे यहाँ आतंकी रचना,
भेंट मौत के चढाएंगे,
सोने की चिडिया भारत माँ हो,
ऐसा स्वप्न सजाएंगे,
सौगंध राम की खातें हैं,
भारत को भव्य बनाएंगे,
भारत को भव्य बनाएंगे।।

जन जन के मन में राम रमे,
हर प्राण प्राण मे सीता है,
कंकर कंकर शंकर इसका,
हर स्वास स्वास मे गीता है,
जीवन की धड़कन रामायण,
पग पग पर बनी पुनीता है,
यदि राम नही है स्वासो मे,
तो प्राणो का घट रिता है,
नर नाहर श्री पुरूषोत्तम का,
हम रामराज फिर लाएंगे,
सौगंध राम की खातें हैं,
भारत को भव्य बनाएंगे,
भारत को भव्य बनाएंगे।।

जो नीती अपावन शासन की,
वह नीती तोड़ कर मांगेगे,
जो सत्ता पद मे भरा हुआ,
वो कुंभ फोड कर मांगेगे,
जो फैल रही है आंगन में,
विष वेल कुचल कर मानेगे,
जो स्वप्न देखते बाबर के,
अरमान मिटा कर मानेगें,
कितना पशुबल है दानव मे,
हम उसे तोल कर मानेगे,
सौगंध राम की खातें हैं,
भारत को भव्य बनाएंगे॥

कोटि कोटि हिन्दुजन का,
हम ज्वार उठा कर मानेंगे,
सौगंध राम की खाते हैं,
भारत को भव्य बनाएंगे,
भारत को भव्य बनाएंगे।।


श्रेणी : देश भक्ति भजन



प्रकाश माली का देश भक्ति गीत - सौगंध राम की कहते है | 26th January Special | Republic Day Songs 2020

कोटि कोटि हिन्दुजन का, हम ज्वार उठा कर मानेंगे, सौगंध राम की खाते हैं, भारत को भव्य बनाएंगे, भारत को भव्य बनाएंगे, भ्रष्टाचार से मुक्त हो भारत, ऐसी अलख जगाएंगे, koti koti hindujan ka, ham jvaar utha kar maanenge, saugandh raam kee khaate hain, bhaarat ko bhavy banaenge, bhaarat ko bhavy banaenge, bhrashtaachaar se mukt ho bhaarat, aisee alakh jagaenge,

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post