Ganesh Mantra : श्री गणेश सुप्रभातम लिरिक्स Shri Ganesh Suprabhatam Mantra Lyrics

श्री गणेश सुप्रभातम लिरिक्स Shri Ganesh Suprabhatam Mantra Lyrics Ganesh Bhajan




उठो जगो गणपति गजमुख अब,
मंगल शुभ प्रभात आया ॥  
मंगल करण भरण जन जन सुख सूर्य उदित नभ पर छाया,
श्री ऋषकेतू उमानन्दन श्री ओंकार के रूप प्रभो,    
कमलनयन खोलो देखो खिल गए कमल सर्वत्र विभोर,
 
जय जय जय सुर मुनि मन रंजन उमापुत्र सुत त्रिपुरारी,
भीड़ लगी है सौद द्वार पर वहीँ भक्त करते वंदन,  
कमलनयन सुख सदन दयानिधि कृपा करो गिरिजा नंदन,
चंद्र वदन गजवदन मनोहर दीन दुखी पर कृपा करो,  
विघ्नकरण सब विघ्न विनाशक भक्तों के सब पाप हरो,
सुप्रभात की बेला आयी मंगल सुप्रकाश फैला,  
खिले कमल मूंद गई कुमुदनी  गया अंधकार मैला,
सप्तर्षि वंदन करके अब लौट गये आनंद मगन,  
उठो हे रम्भ सुख सदन दयानिधि उमालाल सम्पूर्ण गगन,    
फैला शुभ आलोक चतुर्विक पवन बहे अति सुखदायी,  
दिव्यगंध से सुरभित तन मन अरुण किरण अति मुद दाई,  
नारदादि ऋषिमुनि जन सारे सुन्दर स्तुति गान करे,
शुभ प्रभात की शुभ बेला में भजन यजन सम्मान करे,  
कहीं गूंजते स्वर वीणा के कहीं भेरी तुरहि श्रृंगी,
मधुर मुरली का स्वर सुन सुनकर गुन गुन करते हैं भृंगी,
 
मंद मंद वादन मृदंग का गूंज रहा घन गर्जन सा,
शीतल मंद सुगंध पवन से करते तरु नर तन जैसा,
घंटा शंख घड़ियाल मंजीरे शब्द करे अति सुखदायी,
पत्ते पत्ते फूल फूल पर अरुणिम ज्योति किरण छाई,  
दया और करुणा के सागर श्री गणपति सब विघ्न हरो,  
सबकी मनो कामना पूरन कर दो सबके पाप हरो।




श्रेणी : गणेश भजन




Shri Ganesh Suprabhatam | Rattan Mohan Sharma | Ganpati Mantra | Ganesh Bhajan | Early Morning Chant

श्री गणेश सुप्रभातम लिरिक्स Shri Ganesh Suprabhatam Mantra Lyrics Ganesh Bhajan by Singer: Rattan Mohan Sharma Ganpati Mantra

Bhajan Tags: Lyrics in hindi,bhajan lyrics,ytkrishnabhakti,bhajan hindi me,hindi me bhajan,aarti,khatu shyam bhajan,lyrics hindi me,naye naye bhajan,bhajan dairy,bhajan ganga,bhajano ke bol,nay nay bhajan,bhajan in hindi lyrics,Ganesh Bhajan,Shri Ganesh Suprabhatam Mantra,ganesh mantra,shri ganesh suprabhatam mantra,shree ganesh suprabhatam mantra,shri ganesh suprabhatam,ganesh suprabhatam mantra,shri ganesh suprabhatam mantra in hindi,







Note :- वेबसाइट को और बेहतर बनाने हेतु अपने कीमती सुझाव नीचे कॉमेंट बॉक्स में लिखें व इस ज्ञानवर्धक ख़जाने को अपनें मित्रों के साथ अवश्य शेयर करें।

Harshit Jain

आपका स्वागत है "Yt Krishna Bhakti" में, जहां आपको भगवान से जुड़ी जानकारी, मधुर भजन, इतिहास और मंत्रों का अद्भुत संग्रह मिलेगा। मेरा नाम "Harshit Jain" है, और इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको भगवान के भजन, उनके इतिहास, और उनके मंत्रों के बोल उपलब्ध कराना है। यहां आप अपने पसंदीदा भजनों और गायक के अनुसार भजन खोज सकते हैं, और हर प्रकार की धार्मिक सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आओ, इस भक्ति यात्रा में हमारे साथ जुड़े और भगवान के नाम का जाप करें।

🎯 टिप्पणी दें

आपको भजन कैसा लगा हमे कॉमेंट करे। और आप अपने भजनों को हम तक भी भेज सकते है। 🚩 जय श्री राम 🚩

Previous Post Next Post